फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किशोर की हत्या,घर के पीछे मिला शव

किशोर की हत्या,घर के पीछे मिला शव

Fri, 08 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या,घर के पीछे मिला शव
जमीन संबंधी विवाद में एक किशोर की हत्या कर दी गई। इतना ही नही शव को घर के पीछे फेंक दिया गया। मृतक के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मामला सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कला गांव का है। यहां के निवासी अमर सिंह ने गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर को पूर्वजों द्वारा बनवाने की बात कहकर उसके पास पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में इस निर्माण की शिकायत गांव के ही राजकुमार व रामगोपाल आदि ने अधिकारियों से की। इसमें जमीन पर कब्जा कर धार्मिक स्थल के निर्माण का आरोप लगाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया गया।

बुधवार को गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने इस निर्माण कार्य को ढहा दिया। इस बात को लेकर अमर सिंह व राजकुमार के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया।

गुरुवार सुबह इसी मामले को लेकर अमर सिंह कहीं गया था। तब उसे सूचना मिली कि उसके 14 वर्षीय बेटे अरविंद उर्फ एके का शव घर के पीछे पड़ा है। सूचना मिलते ही अमर सिंह व पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। यहां जमीन पर अरविंद का शव पड़ा था तो पास में लगे पेड़ से एक रस्सी का फंदा लटक रहा था।

किशोर के गले में चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में यह सवाल पहेली बना है कि किशोर ने फांसी लगाई या फिर उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार, जितेंद्र उर्फ चंद्रलोक, रामगोपाल, इंद्रसेन, जय किशोर, मनोज व उनकी पत्नी तथा सचिन के खिलाफ तहरीर देकर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


सीओ सदर राजेश यादव ने बताया कि सतरिख भिटौली कला गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक किशोर का शव गुरुवार को घर के पीछे मिला। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed