फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

Thu, 06 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली
मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली
विज्ञापन

- जीआईसी मैदान से डीएम कार्यालय तक निकाली रैली
फोटो- 15, 16पी
बाराबंकी। श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को रैली निकाली। जीआईसी मैदान से डीएम कार्यालय तक निकाली गई। महंगाई पर नियंत्रण, जीवन रक्षक दवाएं सस्ती करने, सिल्ट की सफाई साल में दो बार कराने की मांग की गई।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामानुज यादव द्वारा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर रैली जीआईसी मैदान से निकाली। श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली, राज्यसभा सांसद पीएल पुलिया व तनुज पुनिया भी शामिल हुए। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रामानुज यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते आम जनता के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के चलते जनसामान्य का जीना दूभर हो रहा है। कहा कि श्रम विभाग में लेबरों का पंजीकरण तो करा लिया गया लेकिन श्रमिकों को लाभ के नाम पर नतीजा सिर्फ सिफर ही दिखाई देता है। महंगाई पर नियंत्रण, जीवन रक्षक दवाओं के मूल्यों में कमी, आशा बहुओं की सीधी भर्ती, नहरों की छह माह में सिल्ट सफाई कराने आदि की मांग की। इस मौके पर पवन कुमार ओझा, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, फौजदार यादव, आशा राम यादव व रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed