फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रदीप निगम अध्यक्ष तो अवधेश सिंह बने महामंत्री

प्रदीप निगम अध्यक्ष तो अवधेश सिंह बने महामंत्री

Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप निगम अध्यक्ष तो अवधेश सिंह बने महामंत्री
बार एसोसिएशन के चुनाव में हासिल की जीत
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार निगम ने 20 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर अवधेश कुमार सिंह ने मात्र दो मतों से विजय हासिल की। जीते प्रत्याशियों ने गले मिलकर सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया। काफी गहमागहमी के बीच चुनावी मतगणना समाप्त हुई।

बताते चलें कि बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। यहां पर कुल 130 मतदाता थे। जिसमें 124 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार निगम ने 72 मत प्राप्त किए। उन्हें विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


जबकि रनर प्रत्याशी रहे गिरीश चन्द्र वर्मा को 52 मत प्राप्त हुए। इसी तरह महामंत्री पद के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को 63 तो वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे हरीश मौर्या को 61 मत प्राप्त हुए। महामंत्री के पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव नयन तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर सत्यदेव गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर कमलेश कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय कुबेर सिंह, कोषाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, सदस्य कार्य पद पर धर्मराज वर्मा, प्रदीप गौतम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


इस मौके पर प्रेमचंद्र पाल, ओमप्रकाश यादव, राम सिंह चौहान, श्रवण कुमार वर्मा, यादवेन्द्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष चुने गए लक्ष्मी नारायन
रामनगर। तहसील सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव लेखपालों द्वारा ध्वनिमत से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायन शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नूर मोहम्मद, मंत्री अजय सिंह, विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य वर्मा व ऑडिटर पद पर राकेश कुमार का चुनाव आपसी सहमत से किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील रामनगर के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed