{"_id":"5a15c2bf4f1c1b59678bd855","slug":"81511375551-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मारी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मारी, छह घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर लोनीकटरा के निकट ट्रक व बोलेरो में टक्कर से मऊ जिला निवासी छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से दो को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
बुधवार की सुबह मऊ के कोतवाली सदर निवासी अकिब रियाज, अलकमा, अनमुल्ला, असद, सलीम, सादिक व चालक पप्पू बोलेरो से लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे। लखनऊ मार्ग पर लोनीकटरा के निकट विपरीत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से सभी लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां से अलकमा व सादिक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया हादसे में घायलों को इलाज के लिए भेज कर ट्रक की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।