{"_id":"59c2b0c54f1c1b20688b5a69","slug":"81505931461-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर नकदी समेत हजारों की चोरी
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नकदी समेत हजारों का माल उड़ाया
बड्डूपुर (बाराबंकी)। एक घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बडडूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसवा में मंगलवार की रात मोहब्बत अली के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 25 हजार नकदी समेत पचास हजार कीमत के सोने व चांदी के जेवरात, 25 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह परिवारीजनों को सारा सामान गायब मिला तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि अगले माह उसकी एक बेटी का विवाह होना है। इसके लिए इंतजाम करके रखा गया था। चोर सब कुछ उठा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की है लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। एसओ विजय सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।