{"_id":"6afcb40e23dd88f9cd0427bd","slug":"800-year-old-parijat-tree-in-kintur-under-special-monitoring-barabanki-news-c-315-1-brb1041-184610-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विशेष निगरानी में 800 साल पुराना किंतूर का पारिजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विशेष निगरानी में 800 साल पुराना किंतूर का पारिजात
Wed, 18 Nov 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर के बरौलिया में पारिजात वृक्ष
कोटवाधाम (बाराबंकी)। किंतूर का आठ सौ साल से अधिक पुराना पारिजात अब वन विभाग की विशेष निगरानी में है। दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व के इस वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिए श्रद्धालुओं को देव वृक्ष के करीब जाने से रोक लगा दी गई है। बैरीकेडिंग की दूसरी 10 फीट से बढ़ाकर अब 25 फीट कर दी गई है। श्रद्धालु अब 25 फीट दूर से ही पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावां वृक्ष की देखरेख के लिए नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। वैज्ञानिक अध्ययन में वर्ष 2019 में वृक्ष की नमी की मात्रा महज 39.7 फीसदी मिलने के बाद वन विभाग ने इसके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। अब इसमें चार से पांच प्रतिशत नमी बढ़ी है।
जिला वन अधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया कि वर्ष 2018-19 में वनस्पति अनुसंधान संस्थान, कोलकाता के वैज्ञानिकों ने पारिजात पर शोध किया था। कार्बन डेटिंग के माध्यम से वृक्ष की आयु का आकलन किया गया था। इसमें इसकी उम्र करीब 800 वर्ष आंकी गई। उन्होंने बताया कि भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने भी इसका अध्ययन किया है। सामान्य तौर पर पारिजात की लकड़ी में नमी की मात्रा करीब 79 फीसदी तक हो सकती है। अध्ययन में किंतूर के वृक्ष में यह मात्रा 39.7 फीसदी दर्ज की गई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार, लकड़ी में नमी वृक्ष की मजबूती और संरचनात्मक स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।
करीब 45 फीट ऊंचा यह वृक्ष अपनी विशिष्ट वनस्पति संरचना के कारण भी वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय रहा है। इसके परागकणों में विशेष प्रकार की वलयाकार संरचना मिली है, जो इसे दूसरी वनस्पति प्रजातियों से अलग पहचान देती है।
विज्ञापन
इनसेट : सुधार के साथ इको टूरिज्म के रूप में विकास
डीएफओ के मुताबिक, वृक्ष पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी नमी में सुधार हो रहा है। विभाग इसकी नियमित निगरानी और देखरेख कर रहा है। पारिजात को केवल धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि प्राकृतिक विरासत के रूप में भी संरक्षित करने की योजना है। इसके लिए स्थल को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।
इनसेट : पांडवों की माता कुंती के पूजन के लिए आते थे पारिजात के फूल
किंतूर का पारिजात धार्मिक मान्यताओं के कारण भी विशेष महत्व रखता है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों की माता कुंती कुंतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पारिजात के फूलों का इस्तेमाल करती थीं।
मान्यता है कि अर्जुन इस वृक्ष को इंद्रलोक से पृथ्वी पर लेकर आए थे। इसी वजह से इसे देव वृक्ष और कल्पवृक्ष के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस वृक्ष के दर्शन और पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वर्षभर यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसका प्रशासन का एक बोर्ड में भी वहां लगा है, जो कहता है कि वृक्ष महाभारत कालीन है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
14 रत्नों में सातवें रत्न के रूप में पारिजात
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में सातवें रत्न के रूप में पारिजात वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। यह वृक्ष स्वर्ग में स्थित था। महाभारत काल में पांडवों के अज्ञातवास के दौरान माता कुंती के पूजन के लिए अर्जुन इसे अपने बाण के सहारे यहां लेकर आए थे। तभी से यह दिव्य वृक्ष यहां विराजमान है।
मंगलदास, पारिजात के मुख्य पुजारी
-- -- -- -- --
वृक्ष का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा
पारिजात जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले वृक्ष के वैज्ञानिक संरक्षण की पहल बेहद सराहनीय और गौरव की बात है। इससे न केवल वृक्ष का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी इसके दर्शन कर सकेंगी और इसके धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से परिचित हो पाएंगी।
माता प्रसाद वाजपेई, वयोवृद्ध
-- -- --
वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण की पहल
पारिजात की पहचान देशभर में है, लेकिन इसके संरक्षण और विकास के लिए अभी काफी काम किए जाने की जरूरत है। वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण की पहल से वृक्ष की सुंदरता और भव्यता बढ़ेगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नया विस्तार मिलेगा।
राम सजीवन दास
-- -- -
उम्मीद की नई किरण
पारिजात को नया जीवन देने की यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए उम्मीद की नई किरण है। इससे केवल इस प्राचीन वृक्ष का संरक्षण ही नहीं होगा, बल्कि गांव और आसपास के क्षेत्र के विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। पारिजात के संरक्षण की यह पहल किसी चमत्कार से कम नहीं होगी।
इंद्रेश वर्मा, ग्रामीण।