{"_id":"658dcee2d2eb6c2cdf05245c","slug":"80-thousand-people-will-go-to-ayodhya-1000-buses-ready-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10593-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 80 हजार लोग जाएंगे अयोध्या, 1000 बसें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 80 हजार लोग जाएंगे अयोध्या, 1000 बसें तैयार
Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले से करीब 80 हजार भाजपाई अयोध्या जाएंगे। इसके लिए करीब 1000 बसों व दो हजार चौपहिया वाहनों का इंतजाम किया गया है। इनके भोजन व पानी की व्यवस्था पार्टी करेगी। वहीं अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से ही 21 हजार कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। इसे लेकर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पूरे दिन गांवों में बैठकें कीं।
भाजपा के जिला कार्यालय पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक हजार से अधिक बसों तथा दो हजार चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। पांच सौ साल से अधिक के संघर्ष के बाद रामलला अपने विराट गर्भ गृह में विराजने वाले हैं। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे व पुनर्निर्मित भव्य रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के लिए अयोध्या आ रहे हैं।
जिले से करीब 80 हजार लोग पीएम का अभिनंदन करने अयोध्या पहुृंचेंगे। प्रत्येक वाहन पर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को वाहन व भोजन प्रमुख बनाकर तैनात किया गया है। ये वाहन शुक्रवार की देर रात बूथों व शक्ति केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे। इससे पहले जिला प्रभारी ने फतेहपुर ब्लाॅक सभागार में विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख अनिल वर्मा, शीलरत्न मिहिर समेत तमाम लोगों के साथ तथा हैदरगढ़ में विधायक दिनेश रावत, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू, कौशलेंद्र शुक्ला, सचिन वर्मा, रंजीत महंत के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक भी जाएंगे अयाेध्या, हुईं बैठकें
अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों को ले जाने की तैयारी है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने रामनगर, जैदपुर, बाराबंकी व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बैठक की। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आमिर खान मौजूद रहे। इस मौके पर गौरक्षा प्रकोष्ठ के सह संयोजक रमन गुप्ता, सत्यम अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो. कासिम आदि मौजूद रहे।