{"_id":"58d2bb324f1c1bb6681a5080","slug":"80-cylinders-seized-on-hotel-dhabas","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-ढाबों पर ताबड़तोड़ छापे, 80 सिलेंडर जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-ढाबों पर ताबड़तोड़ छापे, 80 सिलेंडर जब्त
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में बुधवार को मुगल दरबार रेस्टारेंट के पास घरेलू गैस सिलेंडर जब्त करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सिलेंडरों की खपत आवश्यकता से ज्यादा होने की आशंका पर आपूर्ति विभाग द्वारा बुधवार को शहर के होटल, रेस्त्रां व चाट ठेलों पर छापेमारी की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ टीम ने यह कार्रवाई की है।
छापेमारी के दौरान टीम को भारी संख्या में होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर कब्जे में ले लिया। छापेमारी करने वाली टीम पर होटल संचालकों ने घरों में रखे सिलेंडर उठा लाने का आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के सरस्वती स्वीट्स, न्यू पंजाबी ढाबा, शेरे पंजाब, जेठूू घोषियाना, छाया चौहा के पास चाट ठेलों, खाना खजाना समेत कई होटलों पर छापेमारी की। टीम में एआरओ विनोद सिंह व सुरेश सिंह समेत सभी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
टीम को छापेमारी के दौरान 27 कामर्शियल व 53 घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करते मिले। छापेमारी की सूचना पूरे शहर में फैलने से हड़कंप मच गया। कई दुुकानदार शटर डाउन कर भाग निकले। टीम ने मुगलदरबार के पास कैंटीन से चार सिलेंडर व दो बड़ी भट्ठियों को भी जब्त कर लिया। कई दुकानदार कामर्शियल सिलेंडर की पासबुक दिखाने पर बच गए।
पुलिस सभी 80 सिलेंडरों व 4 भट्ठियों को पिकअप में लादकर उठा ले गई। एआरओ सुरेश सिंह ने बताया कि सभी सिलेंडरों की लिखा-पढ़ी कर रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद डीएम के आदेश पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उधर व्यापारी नेता रविनन खंजाची की अगुवाई में कई ठेले वाले एआरओ कार्यालय पहुंच गए। टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी सूचना के टीम पहुंच गई और दुकानों पर काम करने वाले लोगों से अभद्रता कर कामर्शियल सिलेंडर भी उठा लाई। मामले की शिकायत ठेले वालों ने जिलाधिकारी से किए जाने की बात कही है।
जूस वाले को महंगा पड़ा आपूर्ति विभाग का छापा
छापेमारी करने टीम दलबल के साथ मुगलदरबार के पास एक कैंटीन पर पहुंची। छापेमारी कर बाहर निकले पुलिस कर्मियों समेत करीब 15 लोग यहां पर लगे जूस के ठेले से एक-एक गिलास जूस पीने के बाद बिना पैसा दिए ही चले गए। जूस ठेले पर काम करने वाले छोटू ने बताया कि पूरे दिन की बचत पुलिस वाले पी गए। उदास होकर छोटू ठेला लेकर चला गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी की गई। जिसमें भारी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर व कॉमर्शियल सिलेंडर बिना पासबुक के पाए गए। सभी की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राहुल यादव, प्रभारी डीएसओ/ एसडीएम रामसनेहीघाट