{"_id":"634b0b2cde59e555767e45d1","slug":"7915-candidates-have-opted-out-of-pet-barabanki-news-lko6530464103","type":"story","status":"publish","title_hn":"7915 अभ्यर्थियों ने पीईटी से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7915 अभ्यर्थियों ने पीईटी से किया किनारा
विज्ञापन
बाराबंकी के जीजीआईसी में शनिवार को आयोजित पीईटी परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थ
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पहले दिन जिले के 28 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में पंजीकृत 25776 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 17861 ने परीक्षा दी, जबकि परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने के कारण 7915 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम से परीक्षा पर नजर रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती दिखी। परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
शनिवार की सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के सामने अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह की पाली में 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के आधे घंटे पहले ही गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह की पाली में सभी 28 केंद्रों पर पंजीकृत 12888 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8811 ने परीक्षा दी तो 4077 अथ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुछ ऐसा ही हाल दूसरी पाली में दो बजे से शुरू हुई परीक्षा के दौरान दिखा। दूसरी पाली में भी पंजीकृत 12888 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 9050 ने परीक्षा दी।
वहीं 3838 ने परीक्षा छोड़ दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दोनों पालियों में डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर सीट का वापस लाकर डॉकघर में जमा कराया। परीक्षा संपंन होने से पहले परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंदकर ओएमआरसीट जमा कराई गई।
विज्ञापन
उसके बाद उनका मिलानकर कमरों में ही सील करने के बाद अभ्यर्थियों को छोड़ा गया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपंन हुई। करीब एक तिहाई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे