फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 सौ शिक्षक करेंगे तीन लाख उतर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

11 सौ शिक्षक करेंगे तीन लाख उतर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
11 सौ शिक्षक करेंगे तीन लाख उतर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू होना है। जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की तीन लाख कॉपियों की जांच 11 सौ शिक्षक करेंगे। इसे लेकर जहां उत्तर-पुस्तिकाओं की आमद शुरू हो गई है, वही शिक्षकों की ड्यूटी भी मूल्यांकन कार्य के लिए लगाई जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद जिले की उत्तर-पुस्तिकाएं गैर जनपदों को भेज दी गई है। वहीं गैर जनपदों की उत्तर-पुस्तिकाओं की आमद जिले में होने लगी है।
विज्ञापन


शुुक्रवार से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य के लिए जिले के राजकीय इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के 37 विषयों की 158293 उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52 उप प्रधान परीक्षक व 420 परीक्षक राजकीय इंटर कॉलेज में लगाए जाएंगे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 37 विषयों की 145638 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 37 उप प्रधान परीक्षक व 603 परीक्षक करेंगे।


जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जिले के दो केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की तीन लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इस कार्य में 89 उप प्रधान परीक्षक व 1023 परीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed