{"_id":"5b901e45867a557f685f9884","slug":"71536171589-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद अनुमोदन व वेतन भगतान में बाबू पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद अनुमोदन व वेतन भगतान में बाबू पर गिरी गाज
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोक के बावजूद वेतन भुगतान
मामले में बाबू को किया सस्पेंड
क्रासर
- अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में अनियमित नियुक्ति का मामला
अमर उजाला इम्पैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में चार शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियों के अनुमोदन व भुगतान में भारी खामियां जांच में सामने आने के बाद बुधवार को जेडी ने डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर शासन स्तर से जल्द ही कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है। इससे मामले से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में तीन प्रवक्ता व एक सहायक अध्यापक के रिटायरमेंट से पहले विज्ञापन निकालकर फर्जी तरीके से प्रबंध समिति द्वारा की गई नियुक्ति को तत्कालीन दो डीआईओएस ने रद्द कर दी। मगर, उनके तबादले के बाद प्रबंध समिति ने सेटिंग कर तत्कालीन जेडी फैजाबाद से नियुक्तियों पर अनुमोदन करा लिया। मगर, शासन द्वारा अनुमोदन व भुगतान पर रोक के आदेश के बाद मौजूदा डीआईओएस राजकुमार ने दो समकक्ष अधिकारियों के आदेशों को दर किनार कर जून 2018 का वेतन भुगतान कर दिया और एरियर की डिमांड भी कर दी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने मामले की जांच जेडी फैजाबाद ओम प्रकाश द्विवेदी को दी। जिसके बाद जेडी की जांच में शिक्षको की नियुक्ति को लेकर किया गया अनुमोदन व रोक के बाद बिना शासन की अनुमति के वेतन भुगतान में सरकार के आदेशों और नियमों के विपरीत मिलने की जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के बाद बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक हरीशंकर सैनी को निलम्बित कर दिया है।
वर्जन
शिक्षकों की नियुक्ति पर अनुमोदन व वेतन भुगतान मे खामियां को लेकर डीआईओएस कार्यालय के संबंधित लिपिक हरीशंकर सैनी को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश द्विवेदी
ज्वांइट डॉयरेक्टर फैजाबाद