फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बर्तन साफ नहीं होने पर बच्चों ने खाने से किया इंकार

बर्तन साफ नहीं होने पर बच्चों ने खाने से किया इंकार

Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बर्तन साफ नहीं होने पर बच्चों ने खाने से किया इंकार
बाक्स
विज्ञापन


बर्तन साफ नहीं होने पर
बच्चों ने नहीं खाया खाना
क्रासर
- प्रधान के घर से पका कर लाया गया था एमडीएम
-शौचालय की बाल्टी में दाल लाने पर भी हुआ विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। रेहुरा प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम का बर्तन साफ नहीं होने पर बच्चों ने खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद विद्यालय में एमडीएम पकाया गया। प्रधान के घर से बनकर आए एमडीएम की दाल की बाल्टी गंदी होने की जानकारी पर भी एक दिन पहले बच्चों ने खाना नहीं खाया था।

सुबेहा के रेहुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे दोपहर का भोजन प्रधान किशोरी लाल चौरसिया के घर बनाकर लाया जाता था। नीशू, शब्द तिवारी, अर्जुन, साधना, अनंत, आदर्श, स्वाती, सपना, छवि, अरुण नंदनी, अंदिता समेत करीब 35 बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। इन लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के भोजन में आई दाल की बाल्टी प्रधान के घर पर शौचालय में पानी ले जाने के प्रयोग में लाई जाती है। इसकी जानकारी प्रधान के घर के बच्चों से ही उजागर होने पर बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया था। जानकारी पर बच्चों के परिवारीजनो ने खंड शिक्षा अधिकारी को लापरवाही की जानकारी दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय में एमडीएम पकाकर बच्चों में भोजन वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आरके द्विवेदी ने कहा अभिभावको की शिकायत पर एमडीएम विद्यालय में ही पकाए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed