{"_id":"5a3bfe6c4f1c1bc5758ba7e7","slug":"71513881196-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद इंटरसिटी निरस्त, अवध आसाम 14 तो फरक्का 22 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद इंटरसिटी निरस्त, अवध आसाम 14 तो फरक्का 22 घंटे लेट
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से प्रभावित हो रहा रेल यातायात
बाराबंकी। सर्दी व कोहरे के चलते रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है। करीब एक दर्जन ट्रेनें जहां घंटो विलंब से चल रही है वहीं एक ट्रेन को निरस्त भी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर लगी ट्रेनों की समय सारिणी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते फैजाबाद इंटरसिटी ट्रेन निरस्त चल रही है।
इसके अलावा अवध आसाम एक्सप्रेस 14 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 22 घंटे, देहरा एक्सप्रेस 2 घंटे, अवध एक्सप्रेस 5 घंटे, बरौली ग्वालियर एक्सप्रेस 3 घंटे लेट चलने के साथ ही अन्य कई ट्रेनेें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के निरस्त व देर से चलने से रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन पर ठंडक से बचाव के बेहतर इंतजाम न होने के चलते यात्री प्लेटफार्म के नीचे बैठकर समय काटने के लिए मजबूर है। हालांकि स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला का कहना है कि स्टेशन परिसर में अलाव जलवाने के साथ ही यात्रियों के बैठने के उचित प्रबंध किए गए हैं।