{"_id":"5a39576a4f1c1bc45b8bd02c","slug":"71513707370-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड को बचाने में पल्टी कार, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड को बचाने में पल्टी कार, पांच गंभीर
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोपेड को बचाने में पल्टी कार, पांच गंभीर
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नवीनमंडी के निकट हाईवे पर मंगलवार की शाम लखनऊ से फैजाबाद जा रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों का कहना है कि एक युवक खराब मोपेड को विपरीत दिशा में पैदल लेकर जा रहा था। उधर से आ रही कार उसे बचाने के चक्कर में आनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार विक्रम (21), प्रदीप सिंह (45), पंकज सिंह (42), राजा (18) व अब्दुल कलीम (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी निवासी सुल्तानपुर जिले के इनायतनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लखनऊ से फैजाबाद के लिए निकले थे। थानाध्यक्ष बृजेेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्रदीप सिंह व पंकज सिंह की हालात गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।