{"_id":"5a170cc74f1c1bce408b8ae8","slug":"71511460039-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में स्कार्प लगकर आने बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में स्कार्प लगकर आने बढ़ा विवाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में स्कार्फ लगा कर आने से बढ़ा विवाद
- कॉलेज प्रशासन ने यूनिफार्म में स्कार्फ लागू करने को उठाए हाथ
- छात्रा के अविभावक मांग मनवाने पर अड़े, डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारी तक की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के देवा रोड स्थित आनंद भवन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के कॉलेज में स्कार्फ लगाकर आने पर पाबंदी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कॉलेज प्रशासन यूनिर्फाम में स्कार्फ को लागू कर नई व्यवस्था लागू करने को लेकर अपने हाथ खड़े कर रहा है तो एक छात्रा के अविभावक ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रा का स्कार्फ जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए इसे ड्रेस में लागू करने की मांग पर अड़े हैं।
शहर में रहने वाले मो. रजा की बेटी लुबाब आनंद भवन इंटर कॉलेज की कक्षा 7 की छात्रा है। पिता मो. रजा का आरोप है कि उसकी बेटी स्कार्फ लगाकर कॉलेज गई थी। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षिकाओं ने मिलकर उसका स्कार्फ छीन कर अपने पास रख लिया। जिसकी शिकायत उसने खंड शिक्षा अधिकारी नगर व डीएम से की। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने स्कार्फ न लगाने का नोटिस उसे भेज दिया। हालांकि इस संबंध में कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर अर्चना थामस का कहना है कि स्कार्फ के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी का पत्र आया था। जिस पर कॉलेज ड्रेस में बदलाव कर नई व्यवस्था अचानक शुरू नहीं की जा सकती। जिसका जिक्र करते हुए पत्र भेजा गया है। जिसके संबंध में छात्रा के अविभावकों को अवगत करा दिया गया है। मगर, छात्रा के अविभावकों अपनी मांग मनवाने पर अड़े हैं।
शिकायत मिली थी। जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर को दी गई है। उनके द्वारा कॉलेज को नोटिस भेजा जा चुका है। मगर, कोई जवाब कॉलेज से नही मिला है। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी नगर से स्थलीय जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश पुन: दिया गया है।
विज्ञापन
- पीएन सिंह, बीएससए
ऐसी कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच एसडीएम से कराई जाएगी।
- अखिलेश कुमार तिवारी, जिलाधिकारी