{"_id":"59c3fe7b4f1c1b26688b5d6e","slug":"71506016891-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मंत्री ने दिया सीवर लाइन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मंत्री ने दिया सीवर लाइन का तोहफा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को मंत्री ने दिया सीवर लाइन का तोहफा
बाराबंकी। प्रदेश के संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजधानी से सटे बाराबंकी शहर में जल्द ही सीवर लाइन बिछाने की मांग पूरी किए जाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कूड़ा प्रदेश ऊर्जा प्रदेश के रूप में बदलेगा। मंत्री शहर के किनारे बनवा के पास बने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से बिजली बनाने की शुरूआत का निरीक्षण करने के बाद कुछ पत्रकारों से बात के दौरान यह बातें कही।
बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश के संसदीय व नगर विकास मंत्री सुरेश कुुमार खन्ना, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर इसके मालिक बीएन तिवारी से कचरा निस्तारण से हो रही बिजली उत्पादन के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जल्द ही ऐसा एक ही प्लांट शाहजहांपुर मेें स्थापित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। पत्रकारों के सवाल पर कि शहर में अभी तक सीवर लाइन का काम नहीं हुआ है प्रस्ताव कई बार भेजे गए है। इस पर मंत्री ने भाजपा नेताओं व ईओ को तुरंत प्रस्ताव भेजने का निर्देश देेते हुए कहा कि शहर की सफाई के लिए सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। मालूम हो कि प्लांट में पंद्रह दिन पहले शुरू हुए बिजली उत्पादन से करीब ढाई मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है। यही नहीं प्लांट में कचरे से खाद भी बनाई जा रही है। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान शहर में बेहतर साफ सफाई व पेयजल इंतजाम कराने का भी निर्देश दिया।