फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   उपभोक्ताओं ने पकड़ी कोटेदार की घटतौली, किया प्रदर्शन

उपभोक्ताओं ने पकड़ी कोटेदार की घटतौली, किया प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने पकड़ी कोटेदार की घटतौली, किया प्रदर्शन
अनाज की घटतौली से भड़के उपभोक्ता
विज्ञापन


फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के नारायनापुरी कुटी गांव में कोटेदार की ओर से बांटे जा रहे अनाज मेें घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से मामले की शिकायत करने की बात कही है।

नारायनापुरी कुटी गांव में मंगलवार को कोटेदार सुभाष चंद्र द्वारा अनाज का वितरण किया जा रहा था। भटपुरवा निवासी बाबूराम को कोटेदार ने 30 किलो गेहूं दिया था। उपभोक्ता बाबूराम को गेहूं के वजन में कुछ शक होने पर उसने अलग एक कांटे पर तौल कराई तो उसमें 23 किलो ही गेहूं निकला। इसके बाद गुस्साए बाबूराम ने अनाज की दुुकान पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अनाज लेने आए अन्य उपभोक्ताओं ने भी घटतौली को लेकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन होता देख कोटेदार इसका विरोध करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। गुस्साए उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि कोटा सुभाषचंद्र निवासी कुटी के नाम है और वितरण मिथलेश निवासी त्रिलोकपुर करते हैं। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत एसडीएम से किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed