{"_id":"69bb0d3f5d8d16c4800d1e84","slug":"6969-crore-received-for-construction-of-barabanki-bahraich-highway-barabanki-news-c-315-1-slko1014-161832-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी बहराइच हाईवे निर्माण के लिए मिले 6969 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी बहराइच हाईवे निर्माण के लिए मिले 6969 करोड़
Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
केंद्र सरकार ने बाराबंकी से बहराइच के बीच फोरलेन पहुंच नियंत्रित राजमार्ग निर्माण को स्वीकृति दी है। इस परियोजना की लागत लगभग 6,969 करोड़ रुपये है। यह राजमार्ग पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के बीच आवागमन को तेज और सुरक्षित बनाएगा। इससे व्यापार, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने जिले में सात लघु पुल निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। इनकी कुल लागत 2180.98 लाख रुपये है। इन पुलों में आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट भी शामिल हैं। ये परियोजनाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संपर्क को सुदृढ़ करेंगी।
यहां बनेंगे पुल
राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत लघु सेतु विभिन्न विकास खंडों में बनेंगे। बनीकोडर में बाजपुर-पाराहाजी मार्ग पर 975.59 लाख रुपये का सेतु बनेगा। सूरतगंज में जलालपुर से सरदार बगला मार्ग पर 487.13 लाख रुपये का सेतु बनेगा। मरकामऊ चौकाघाट मार्ग पर 313 लाख रुपये का आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनेगा। बंकी, हरख, सिद्धौर और लक्षबर बजहा करपिया नेवला मार्ग पर भी पुल और कल्वर्ट बनेंगे।