{"_id":"2e140db59f580cb821ae1f7eed4658ec","slug":"66-compost-stores-raided-16-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 खाद दुकानों पर छापेमारी, 16 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 खाद दुकानों पर छापेमारी, 16 निलंबित
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली खाद और खाद की कालाबाजारी के खिलाफ अमर उजाला लगातार अभियान चला रहा है। इसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कृषि विभाग के अधिकारियों को इस पर रोक लगाने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शुक्रवार को पूरे जिले में छापेमारी अभियान चलाया गया।
जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने हैदरगढ़ क्षेत्र में 21 दुकानों पर छापे मारे और 11 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। जांच पड़ताल के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए तो कई के अभिलेख अपूर्ण पाए गए।
आठ खाद विक्रेताओं नीरज खाद भंडार सिद्धौर, सिंह खाद भंडार ककरहा, सिंह खाद भंडार उदयनगर, शिवम खाद भंडार सुबेहा, विजय खाद भंडार सुबेहा, राजेेश खाद भंडार अंदूपुर, रामकुमार खाद भंडार हैदरगढ़, शिव खाद भंडार हैदरगढ़ के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं, राजकुमार खाद भंडार जोधी, रामनाथ खाद भंडार सुबेहा, निगम खाद भंडार के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक एसपी सिंह ने सदर तहसील में छापेमारी की। डीडी ने पांच खाद दुकानों पर छापे मारे और पांच नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर गुप्ता ब्रदर्स और श्याम एजेंसी को चेतावनी दी गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी एलएस यादव ने फतेहपुर तहसील में छापेमारी की। इस दौरान 22 दुकानों पर छापे मारे गए तथा 6 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
इस दौरान छह दुकानें मेसर्स गुप्ता खाद भंडार फतेहपुर, गुप्ता फर्टिलाइजर फतेहपुर, वर्मा उर्वरक भंडार फतेहपुर, आरआर इंटरप्राइजेज का खाद और पेस्टी साइड दोनों का लाइसेंस निलंबित किया गया। इसके अलावा कमल खाद भंडार भिटहरा और मनोज खाद भंडार फतेहपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। सहायक संभागीय अधिकारी संगीता कटियार ने सिरौलीगौसपुर तहसील में छापेमारी की। इस दौरान 11 दुकानों पर छापे मारे तथा 4 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर संजय खाद भंडार सैदनपुर और वर्मा खाद भंडार सैदपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने रामसनेहीघाट क्षेत्र में पांच खाद की दुकानों पर छापे मारे।
जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को जिले भर की करीब 66 खाद की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 26 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए जाने और कई विक्रेताओं केे दुकान बंद कर भाग जाने पर 16 लाइसेंस निलंबित किए गए है। खाद विक्रेताओं के खिलाफ शुरू किया गया निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
नकली ख्ााद बिक्री की दें सूचना
खाद की कालाबाजारी और नकली खाद बनाए जाने का भंडाफोड़ होने के बाद अमर उजाला में एक मुहिम चला रखी है। ‘अमर उजाला’ इस मुहिम के जरिए किसानों को नकली खाद के प्रयोग से सचेत करना चाहता है। आपको कहीं नकली खाद बिक्री की जानकारी मिले तो ‘अमर उजाला’ के संवाददाता रमेश वर्मा (मो. नं. 9450495010) एवं लखनऊ मुख्यालय में अनिल त्रिपाठी (मो. नं. 9675501491) को तत्काल सूचना दें। ‘अमर उजाला’ ने पिछले चार दिनों तक लगातार खाद से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबरों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और खाद विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।