फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   65 people injured in monkey-dog attack are reaching hospital every day

Barabanki News: बंदर-कुत्ते के हमले में घायल 65 लोग रोज पहुंच रहे अस्पताल

Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
65 people injured in monkey-dog attack are reaching hospital every day
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का आतंक बना हुआ है। झुंड में चलने वाले कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस कारण संयुक्त चिकित्सालय में हर दिन कुत्ते व बंदर के काटने से पीड़ित 60 से 65 लोग एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवाने पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के औरेला गांव के हुसैन दरिगापुर के रमेश चंद, भवानीपुर के शुभम , सत्यम, बिंदराम, मेडीलाल, अर्चना, पल्लवी, संतोष कुमार, विनीत कुमार, तेज नारायण, विष्णु कुमार, राधा देवी, यज्ञ सैनी वर्मा, विजय कुमार समेत 53 पीड़ितों को कुत्ता व बंदर के काटे जाने के बाद वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचना पड़ा। सिरौलीगौसपुर गांव के ग्रामीणों ने बीते दिनों आयोजित तहसील समाधान दिवस मेंं हिंसक हो रहे इन जानवरों की धरपकड़ व बचाव के लिए त्वरित कार्रवाई किए जाने की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन

24 घंटे में वैक्सीन लगवाना जरूरी
कुत्ता, बंदर व अन्य जंगली जानवर के काटने पर घबराएं नहीं, बल्कि पानी की तेज धार से घाव को धुलें। साथ ही साथ एंटीसेप्टिक लिक्विड डिटॉल या साबुन लगाकर साफ करें। हादसे के बाद 24 घंटे में अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन अवश्य लगवाना चाहिए। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नीलम गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed