फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   62 new corona case found

स्वास्थ्य और बैंक कर्मी समेत 62 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
62 new corona case found
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन ब दिन तेज होती जा रही है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य, बैंक कर्मी के अलावा एक कॉलेज के 13 छात्रों समेत 62 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 291 हो गई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग तेजी से फैल रहे संक्रमण का प्रसार रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी जैदपुर, सतरिख, कोठी के अलावा एक बैंक का कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले 45 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें आवास विकास, दशहराबाग, लखपेड़ाबाग, दशहराबाग, सीएमओ ऑफिस, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, रेलवे कॉलोनी, आजाद नगर, निकट लाल कोठी गायत्रीपुरम, रसूलपुर और दयानंद नगर के रहने वाले कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा देवा रोड स्थित एक कॉलेज के 13 और छात्र संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जाटा बरौली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आठ, हरख क्षेत्र में चार, देवा में दो, सिद्धौर में दो और बड़ागांव क्षेत्र में एक, इस तरह से कुल 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों की टीम को इन पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्लों में कोविड नियमों का अनुपालन कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

जिले में सोमवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 62 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि लोग अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकलें। इस दौरान मास्क लगाएं और कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed