{"_id":"593edf001126f46c608b45bb","slug":"61497292544-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से नीचे गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से नीचे गिरकर महिला की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत से नीचे गिरकर महिला की मौत
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बरैया गांव में हादसा
फोटो-30
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। छत से नीचे गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बरैया में हुए इस हादसे के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में मरने वाली महिला के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बरैया निवासी रामजी की पत्नी किरन देवी (40) किसी कार्य हेतु सोमवार की दोपहर छत पर गई हुई थी। तभी अचानक इनके घर के दरवाजे पर एक छुट्टा मवेशी आ जाने से शोर मच गया। इतने में महिला ने झांक कर नीचे देखा तो एक सांड़ खड़ा था। ऊपर से सांड़ को भगाने के प्रयास में अचानक महिला छत से नीचे गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई। बच्चों में बड़ी पुत्री पूजा (20), निधी (18), धनंजय (16), मुस्कान (14) व छोटी पुत्री श्वेता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।