फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   5470 votes were wasted, 512 stamped NOTA

Barabanki News: 5470 मत हुए बेकार, 512 ने नोटा पर लगाई मुहर

Mon, 15 May 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 15 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
5470 votes were wasted, 512 stamped NOTA
बाराबंकी। निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कोई जीत की खुशियां मना रहा है तो किसी बेहद कम अंतराल से हारने का मलाल है। हार और जीत के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन मतगणना के दौरान प्राप्त हुए अवैध मत और नोटा पर लगाई मुहर ने भी चुनावी समीकरण बदलने में कोई कसर नहीं बाकी रखी। जिले की चार नगर पंचायतों में काफी कम अंतराल पर जीत हार हुई है। अगर मतदाताओं ने वोट डालते समय थोड़ी से सावधानी बरतते हुए मत अवैध होने से बचा लिया होता तो कई सीटों पर चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हो सकता था।
विज्ञापन

जिले के सभी निकायों में 5470 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 512 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी रास नहीं आया और उन्होंने नोटा पर मुहर लगाना बेहतर समझा। नगर पंचायत हैदरगढ़ में जीत-हार का अंतराल सिर्फ चार मतों का रहा। यहां निर्दलीय आलोक तिवारी ने भाजपा की पूजा दीक्षित को हरा दिया। जबकि यहां 329 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 44 ने नोटा पर मुहर लगाई थी। इसी तरह नगर पंचायत रामनगर में सिर्फ छह मतों के अंतराल से निर्दलीय प्रत्याशी रामशरण पाठक ने भाजपा के बद्री विशाल त्रिपाठी को शिकस्त दे दी। यहां 268 मत अवैध घोषित हुए जबकि नोटा पर 13 की मुहर लगी। सिद्धौर में भाजपा प्रत्याशी रमंता ने सपा की परमिला देवी से सिर्फ 35 मत अधिक पाकर जीत दर्ज कर ली। सिद्धौर में 314 मत अवैध मिले एवं 14 मत नोटा को गए। सुबेहा में अवैध व नोटा के मत 418 रहे, जबकि यहां जीत हार का अंतराल 442 का रहा।
विज्ञापन


नवाबगंज में 21 डाकमत पत्र अवैध
आम जनता के साथ चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्मिकों के भी मत अवैध पाए गए। नगर पालिका नवाबगंज में सबसे ज्यादा 2291 मत अवैध मिले। नगर पालिका नवाबगंज के लिए 60 कार्मिकों ने डाक मतपत्र से मत किया था, जिनमें से 21 अवैध घोषित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायवार प्राप्त अवैध मत नोटा
नगर पालिका नवाबगंज- 2291 214
नगर पंचायत टिकैतनगर - 270 14
सतरिख- 244 13
बंकी- 413 22
सिद्धौर- 343 14
बेलहरा- 283 14
सुबेहा- 399 19
फतेहपुर- 811 21
दरियाबाद- 346 28
हैदरगढ़- 329 44
जैदपुर- 760 57
देवा- 324 27
रामसनेहीघाट- 389 12
रामनगर- 268 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed