{"_id":"6820fc5097034943b0092b32","slug":"540-lakh-stolen-near-dariyabad-police-station-barabanki-news-c-315-1-brp1006-139169-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दरियाबाद कोतवाली के पास 5.40 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दरियाबाद कोतवाली के पास 5.40 लाख की चोरी
Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली दरियाबाद से करीब 300 मीटर दूर रविवार को दिनदहाड़े एक मकान में चोरों ने धावा बोलकर पांच लाख कीमत के आभूषणों सहित 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
कोतवाली के पास रेलवे स्टेशन के निकट राजकुमार सोनी का मकान है। रविवार को उनकी बेटी पूर्णिमा का जन्मदिन था। दोपहर में पूर्णिमा मां अनीता और बहन के दो बच्चों के साथ मंदिर गई थी। राजकुमार अपना ई-रिक्शा लेकर निकले थे। मकान में ताला बंद था। दोपहर बाद जब परिवार वापस आया तो ताला टूटा मिला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए समीप स्थित विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली है। शक के आधार पर अगल बगल के मकानों में रह रहे बिहार के लोगों के कमरों की तलाशी भी ली गई।
वहीं, रामनगर के बसंतपुर गांव के जय जय राम ने बताया कि चोरों ने शनिवार रात घर में घुसकर बहू रजनी की अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों की कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इसी गांव के शब्बीर के घर पर भी हाथ साफ कर करीब दो लाख रुपये कीमत के आभूषण चुरा लिए।