फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिस लाइन बी की टीम ने जीता लीग मैच

पुलिस लाइन बी की टीम ने जीता लीग मैच

Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन बी की टीम ने जीता लीग मैच
बराबरी पर रहे टाइगर स्पोर्टिंग क्लब व शहीद भगत क्लब
विज्ञापन

बाराबंकी। केडी सिंह स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ कैप्टन शिव प्रसाद यादव मेमोरियल जिला फुटबाल लीग का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। जिसमें पहला मैच पुलिस लाइन बी व शहीद भगत सिंह बी के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस लाइन की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया।

वहीं दूसरा मैच टाइगर स्पोर्टिंग क्लब व शहीद भगत सिंह ए का बराबरी पर छूट गया। प्रतियोगिता का पहला हाल मैच पुलिस लाइन बी व शहीद भगत सिंह बी के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस लाइन बी के खिलाड़ी अस्तित्व मिश्रा ने खेल के 10वें, 17वें व 19वें मिनट में लगातार गोल कर अपनी हैट्रिक बनाई और टीम को तीन गोल से आगे कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में शहीद भगत सिंह बी के खिलाड़ियों ने वापसी का प्रयास किया लेकिन एक भी गोल अपनी टीम के लिए नहीं कर सके और समय समाप्त होने के बाद 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच टाइगर स्पोर्टिंग क्लब हैदरगढ़ व शहीद भगत सिंह ए के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले हाफ में दोनों की टीमों के खिलाड़ी आक्रामक मूड में नजर आए। समय बीतने तक किसी भी टीम से गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में एक बार फिर दोनों टीमें गोल करने में लगी रही, लेकिन किसी भी टीम के खिलाड़ी को सफलता नहीं मिली।


दोनों ही टीमें दो-दो अंक पाकर बराबरी पर छूट गई। इस मौके पर एसोसिएशन संघ के सचिव सज्जाद हुसैन बंटी, सबक्कत अली, मनीष गुलशिया, जितेंद्र सिंह, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed