{"_id":"59f3782e4f1c1b86698b7ee2","slug":"51509128238-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गई किशोरी से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच गई किशोरी से रेप का प्रयास
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच गई किशोरी से रेप का प्रयास
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। शौच गई किशोरी को पकड़कर युवक ने दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।
मामला रामसनेहीघाट कोतवाली के एक गांव का है। यहां रहने वाली किशोरी शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे गांव के बाहर शौच को गई थी। खेतों में पड़ोस के गांव का एक युवक टैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। किशोरी को अकेला जाते देख वह ट्रैक्टर खड़ा करके किशोरी के पास पहुंचा।
उसके बाद उसने किशोरी को पकड़ दुराचार का प्रयास किया। मगर, किशोरी के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसके बाद माता-पिता किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी विनोद पर छेडखानी की मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।