{"_id":"59b824e14f1c1bf67f8b65be","slug":"51505240289-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं.दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सड़क से जोड़े जाएंगे 72 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं.दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सड़क से जोड़े जाएंगे 72 गांव
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्की सड़कों से जोड़े जाएंगे 72 गांव
बाराबंकी। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जिले के 72 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। कार्ययोजना में प्रस्तावित सभी गांवों में सड़क निर्माण के लिए बजट मिलते ही इसकी सूची जारी कर दी गई है। बारिश के मौसम के बाद सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इनमें से सात गांव ऐसे हैं, जहां पर सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड धनराशि अवमुक्त करेगा।
चालू वित्तीय वर्ष में जिले के 250 की आबादी वाले 72 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए कार्ययोजना में शामिल किया गया था। कार्ययोजना में पास होने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें से 65 गांवों में 64 किमी. सड़क निर्माण में 39.60 करोड़ लोक निर्माण विभाग व सात गांवों में बनने वाली 16 किमी. सड़क निर्माण में 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका भुगतान नाबार्ड द्वारा किया जाएगा। नाबार्ड की ओर से टेमा, मदारपुर अंबर सिंह, बसंतपुर, सालपुर, सैदापुर, उमरी व ढकवा को चयनित किया गया है।
बाक्स-
इन गांवों में लोक निर्माण विभाग बनाएगा सड़क
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 की आबादी वाले जो गांव पक्की सड़क से नहीं जुड़ सके थे, उन्हें इस बार चालू वित्तीय वर्ष में चयनित कर लिया गया है। जिसमें अमहिया, अशरफपुर, सकौली, किठूरी, छनदवल, दरियारपुर, दाउदपुर, भानपुर, किठैया, कोलहदा, आजाद नगर, दोहरिया, संतोषी का पुरवा, आधार का पुरवा, डोभी का पुरवा, कलवारा टोला, शिवबक्श का पुरवा, मकनपुर, मिलवल, अशरफपुर, शाहपुर डेहवा, गोवरीभक्त का पुरवा, संखापुरवा, पहलवान पुरवा, खलक पुरवा, बहोरी पुरवा, अतरौली, दयानत नगर, हसनपुर, नरगौरा, मिर्जा का पुरवा, तारापुर, रहिमापुर, खत्रीपुर, खत्रीपुरवा, दनापुर बाबादीन, लोढेमऊ, नूरपुर, नैपुरा, किटुली, अतरसुईया, शाहगढ़, काजीपुर, बरखेरिया, झबरा, सराय, रायचंद्रमऊ, महुआ डाडा, कंदरौला, ककरहिया, कोडरी, बरूई, जयसिंह पुरवा, पिपराथा, धधौरा, शेखपुर, भवानीपुर, धरौचिया, ममतामऊ, करनपुर, नहन्नीपुर, नरायनपुर, प्रेमपुर, वीरमपुर, डफरपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जिले के 72 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाना है। जिसमें से सात गांवों में बनने वाली सड़क का पैसा नाबार्ड देगा। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- मुन्नी लाल वर्मा, प्रांतीय खंड अधिकारी, लोक निर्माण विभाग