फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   व्यापारी की हत्याकर नहर पटरी पर फेंका शव

व्यापारी की हत्याकर नहर पटरी पर फेंका शव

Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की हत्याकर नहर पटरी पर फेंका शव
नहर की पटरी पर मिला व्यापारी का शव, सनसनी
विज्ञापन


सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव नहर की पटरी पर मिली। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
थाना जहंगीराबाद क्षेत्र के ग्राम मंशापुरवा निवासी तेज प्रकाश (40) पुत्र रामचंद्र वर्मा का शव मंगलवार की सुबह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया रेगुलेटर के पास स्थित दरियाबाद समानांतर नहर पटरी पर पड़ा हुआ मिला है। मृतक के भाई ओमप्रकाश का आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर उसके भाई की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। कहा जो आरोप लग रहे है उनकी जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
नौ सितंबर को आखिरी बार की थी पत्नी से फोन पर बात
मृतक के भाई ओम प्रकाश ने बताया कि उसका भाई आलू का व्यापार करता था और इससे आलू का करीब 25 लाख रुपये बकाया हो गया था। बीते चार माह से उसका भाई हरिद्वार में रहकर में पतंजलि डालडा फैक्ट्री में काम करता था। भाई का कहना है कि 9 सितंबर को घर वापस आने के लिए अपनी पत्नी मंजू देवी को फोन किया था। लेकिन वह घर नहीं आया। इसके बाद आज सुबह नहर पटरी के पास शव पड़ा हुआ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अंडरवियर पहने मिले तेज प्रकाश, शव के पास मिला सफेद पाउडर
मृतक तेज प्रकाश के शरीर में सिर्फ अंडरवियर ही मिली है। नहर पटरी पर बिछे एक गमछे पर इनका शव पड़ा था व पास में पैंट व शर्ट रखा था। शव के पास सफेद रंग का पाउडर भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसके साथ ही इनके हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले है। इससे लगता है कि व्यापारी की हत्या विषाक्त पदार्थ देने या फिर जहरीला इंजेक्शन लगाने से हुई है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही पूरी हकीकत सामने आ सकेगी।
-
बकाया भुगतान के लिए परेशान रहता था व्यापारी
भाई ओमप्रकाश का कहना है कि मृतक तेज प्रकाश का आलू का काफी बकाया होने के कारण फुटकर विक्रेता पैसे के लिए परेशान करते थे। इससे तेज प्रकाश भी परेशान रहता था जिसकी वजह से उसने अपना मकान व करीब तीन बीघे खेत बेच कर कुछ लोगों का बकाया अदा किया था। मृतक के एक बेटी संजू देवी व एक पुत्र सौरभ है। इन्होंने बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व कर दिया था। उसका लड़का पढ़ाई कर रहा है। पिता की अचानक हु़ई मौत से पूरे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

-
जिस व्यापारी का शव नहर पटरी पर मिला है वह कर्ज से परेशान था, इससे लगता है कि उसने आत्महत्या कर लिया है। परिवारीजनों ने जो आरोप लगाए है पुलिस उनकी जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर उचित कार्रवाई होगी।
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed