{"_id":"658b33ef126592a78d088af7","slug":"50000-people-from-the-district-will-attend-modis-rally-barabanki-news-c-315-1-slko1014-10468-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मोदी की रैली में शामिल होंगे जिले से 50,000 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मोदी की रैली में शामिल होंगे जिले से 50,000 लोग
Wed, 27 Dec 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी अवनीश सिंह।
बाराबंकी। आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि निकटवर्ती जिला होने के कारण प्रदेश नेतृत्व ने जनपद को 50 हजार का लक्ष्य दिया है। जिसे रणनीति बनाकर हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विधानसभावार संख्या निर्धारित करते हुए बताया कि समर्थकों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में बसों और छोटे चौपहिया वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचने के लिए हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 30 दिसंबर को होना है।
उन्होंने कहा बाराबंकी अयोध्या का प्रवेश द्वार है इसीलिए यहां से हजारों की भीड़ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत व अभिनंदन करने शनिवार को अयोध्या पहुंचेगी। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने आभार ज्ञापित किया। संचालन जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर गुरुशरण लोधी, शील रत्न मिहिर ,प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, सीताशरण वर्मा सहित कई मौजूद रहे।