{"_id":"65906df62d65d2377602a759","slug":"50-lakh-cheated-in-the-name-of-land-case-against-property-dealer-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10680-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जमीन के नाम पर 50 लाख ठगे, प्राॅपर्टी डीलर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जमीन के नाम पर 50 लाख ठगे, प्राॅपर्टी डीलर पर केस
Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के माती में 6000 वर्ग फीट जमीन बेचने के नाम पर लखनऊ की एक महिला से 50 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। देवा कोतवाली में प्राॅपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में बाराबंकी रोड पर दयाल रेजीडेंसी निवासी संध्या मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2015 में गाेमतीनगर निवासी प्राॅपर्टी डीलर सुरेंद्र प्रताप पाल ने देवा रोड पर माती में छह हजार वर्ग फीट जमीन बेची थी। खरीदने के बाद कुछ दिन बाद जब जमीन पर कब्जा मांगा तो टालमटोल की जाने लगी। प्राॅपर्टी डीलर ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया।
कार्यालय पर जाने पर मुलाकात नहीं की। दो साल से पैसे वापस करने या फिर जमीन देने की मांग की मगर कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर संपर्क करने की कोशिश भी की। संध्या का आरोप है कि अब धमकी दी जा रही है। देवा के एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।