फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   48 nomination

पहले दिन 48 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 24 Feb 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
48 nomination
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को 48 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह प्रक्रिया बुधवार को भी होगी। कुल 21 पदों के लिए चार मार्च को मतदान होगा। मतदान में 1440 मतदाता शामिल होंगे।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी मुरलीधर त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह वर्मा, प्रदीप सिंह व रमनलाल द्विवेदी ने नामांकन किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल यादव, मोहन कुमार सिंह, राजीव कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष प्रथम के लिए राहुल कुमार सिंह, देश दीपक तिवारी, विवेकानंद सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अतुल कुमार सिंह, रमाकांत शुक्ल, उत्तम कुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित मिश्रा, पंकज आनंद वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए नरेश कुमार सिंह, शाहीन अख्तर, रीतेश कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र वर्मा ने नामांकन किया है। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रशासन प्रभारी के लिए अमित कुमार मिश्रा, शिव शेखर सिंह, पुस्तकालय प्रभारी के लिए अंशुमान सिंह, सहसराम यादव, रामकरन वर्मा तथा प्रकाशन प्रभारी पद के लिए नीरज कुमार ने नामांकन किया है। इसके साथ ही वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 10 व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए छह लोगों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed