फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   46 thousand children left the half yearly examination on the first day

Barabanki News: पहले दिन 46 हजार बच्चों ने छोड़ी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
46 thousand children left the half yearly examination on the first day
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की कम उपस्थिति को लेकर अक्सर सवाल उठता है। लेकिन अब परीक्षाओं में भी बच्चे काफी संख्या में गैरहाजिर हो रहे हैं। सोमवार को जिले के 2639 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 2.91 लाख बच्चों में से 2.45 लाख बच्चे ही शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के पहले दिन ही करीब 46 हजार बच्चों ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की।
विज्ञापन

जिले के करीब 2624 परिषदीय और 15 कस्तूरबा विद्यालय में सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा हुई। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। अधिकारियों ने स्कूल में पहुंच चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण भी किया। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। जो बच्चे छूटे हैं उनकी परीक्षा जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed