{"_id":"623cc3f02d7ea075f62b3094","slug":"4306-students-leave-first-paper-of-up-board-exam-barabanki-news-lko622996432","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर दिखी कक्ष निरीक्षकों की कमी, 4306 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर दिखी कक्ष निरीक्षकों की कमी, 4306 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 112 केंद्र पर शुरू हुई। दोनों पालियों में जहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 64,362 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं 4306 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के पहले दिन सुबह कुछ अफरातफरी का माहौल दिखा। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक कम रहे। हालांकि यह कमी दूसरी पाली की परीक्षा तक पूरी कर ली गई। कई परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश-पत्र की खामियों को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान हुए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से जिले के 112 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय में पंजीकृत 36,534 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 33,780 ने परीक्षा दी। जबकि 2754 गैरहाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान में पंजीकृत 241 छात्र-छात्राओं में 197 ने परीक्षा दी तो 44 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 27,893 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 26,385 ने परीक्षा दी।
वहीं 1508 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में जनपद इंटर कॉलेज हरख, सांई इंटर कॉलेज जैदपुर, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग समेत कई कॉलेजों में कक्ष निरीक्षकों की कमी सामने आई। ऐसे में कई कमरों में एक-एक कक्ष निरीक्षक से काम चलाया गया। सबसे अधिक दिक्कत प्रवेश-पत्र की खामियों को लेकर छात्र-छात्राओं का उठानी पड़ी। डीआईओएस के आदेश को दर किनार कर केंद्र व्यवस्थापकों ने छात्रों को काफी देर तक परेशान करने के बाद प्रवेश दिया।
विज्ञापन
यह हाल देवा स्थित ज्योति शिक्षा निकेतन भटेहटा, रामभीख राजरानी इंटर कॉलेज गदिया समेत कई परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिला। हरख, सिरौलीगौसपुर व सूरतगंज तथा देवा में कई परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था कम मिली। जिस पर डीआईओएस ने अपने सामने उसमें सुधार कराया।
परीक्षा के लिए बोर्ड से भेजे गए प्रश्नपत्र के बंडल जब खुले तो उसमें पेपर कम निकले। ऐसे में पहले तो केंद्र व्यवस्थापक हड़बड़ाए। मगर, छात्रों की अनुपस्थिति के चलते यह दिक्कत होने से बच गई। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा शंतिपूर्ण नकल विहीन संपन हुई। एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। सुबह की पाली के कुछ केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की कमी सामने आई थी। जिसे दूर करा दिया गया। बंडल में प्रश्नपत्र कम निकले, मगर, छात्रों की कम अनुपस्थिति होने के कारण कोई दिक्कत नहीं हुई।
बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के संबंध में परिषद व विभागीय अधिकारियों की विभिन्न प्रकार की सूचनाएं कंट्रोल रूप से मांगी गई। मगर, पहले से सूचनाओं का संकलन ना होने से सूचना देने में कंट्रोल रूम के जिम्मेदारों को पसीना छूट गया। कंट्रोल रूम की लंबी चौड़ी फौज सुबह की उपस्थिति व अनुपस्थिति का आंकड़ा दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने तक नहीं जुटा सकी। जब डीआईओएस कंट्रोल रूम पहुंचे तब काम को गति मिली।