फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   43 corona patient discharged

43 और ने जीती कोरोना से जंग भेजे गए घर

Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
43 corona patient discharged
बाराबंकी। जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन को जहां बेचैन कर दिया था वहीं लोगों में दहशत का माहौल भी पैदा हो गया था। लेकिन तीन-चार दिनों से कोरोना मरीजों के अच्छी खासी संख्या में ठीक होने से सभी ने राहत की सांस ली है। अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 43 मरीज और ठीक हो गए हैं जिन्हें शुक्रवार को घर भेज दिया गया। डीएम ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 119 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी भी कोरोना के 24 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज जिस तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं, वह प्रशासन के साथ ही जिले वासियों के लिए भी राहत भरी खबर हैं। बताते हैं कि जब से प्रवासियों की आमद जिले में शुरू हुई तभी से कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी वरना एक समय में जिले में कोरोना के केवल दो ही मरीज थे। धीरे-धीरे यह संख्या 135 का आंकड़ा पार कर गई थी।
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन में कोरोना के 95 पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासनिक अमले की जहां रातों की नींद नदारद हो गई थी, वहीं जिले के लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया था। लोग यहां तक कहने लगे थे कि अब स्थिति को संभाल पाना प्रशासन के बस की बात नहीं होगी लेकिन 27 मई को आई जांच रिपोर्ट ने प्रशासन के साथ ही जिले वासियों को भी काफी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 54 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि इससे पहले 22 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। इस तरह जिले में अब तक 76 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं गुरुवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट में 43 और मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना के बाद प्रशासन ने काफी राहत की सांस ली है। इस तरह कोरोना के 119 मरीज अब तक उपचार से स्वस्थ हो चुके हैं।

डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि कोरोना की चपेट में आए मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। देरशाम 43 और लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह जिले में अब तक 119 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में एक्टिव केस की संख्या 24 बची है, इनके भी जल्द से जल्द ठीक होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed