फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   42 names found fake in voter list

मतदाता सूची में 42 लोगों के नाम मिले फर्जी

Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
42 names found fake in voter list
सिद्धौर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत पडरावां के लोगों ने मतदाता सूची में फर्जी नाम दर्ज होने की शिकायत एसडीएम हैदरगढ़ से लेकर निर्वाचन आयोग तक की थी। शनिवार को एसडीएम व सीओ हैदरगढ़ ने प्राथमिक विद्यालय पडरावां पहुंचकर आपत्ति करने वालों से जानकारी ली। जांच में 42 लोगों के नाम फर्जी पाए गए। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पडरावां में लगभग 90 लोगों के नाम मतदाता सूची में फर्जी ढंग से दर्ज होने को लेकर गांव के कौशलेंद्र सिंह, केशव राम, जनकु, हंसराज, मोहित व जिला पंचायत सदस्य बिंदा प्रसाद रावत ने एसडीएम हैदरगढ़ से लेकर निर्वाचन आयोग तक शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनके गांव की मतदाता सूची में लगभग 90 लोगों के नाम फर्जी तरीके से शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं का कहना रहा कि ये सभी इस गांव के नहीं हैं। ग्राम प्रधान राम सुफल और उनके प्रतिनिधि ने साजिश कर इन लोगों के नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज कराएं हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम जितेंद्र कटियार, सीओ पवन कुमार, प्रशिक्षु सीओ शाहिदा नसरीन, कोठी थानाध्यक्ष रितेश पांडेय, लेखपाल अवधेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय पडरावां में पहुंचकर वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जांच में 90 में से 42 लोगों के नाम फर्जी पाए गए। एसडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed