फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   काजू की बर्फी, दूध और नमकीन के नमूने हुए फेल

काजू की बर्फी, दूध और नमकीन के नमूने हुए फेल

Wed, 15 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
काजू की बर्फी, दूध और नमकीन के नमूने हुए फेल
काजू की बर्फी व दूध के नमूने फेल, नमकीन में मिला घातक रंग
विज्ञापन

बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों द्वारा होली के दौरान लिए गए नमूनों में काजू की बर्फी, नमकीन और दूध जांच में सही नहीं मिली। ये नमूने फेल हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।

एफएसडीए की टीमों ने होली के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया था। अभियान के तहत टीमों ने अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के कई नमूने भरकर जांच को भेजे। इनमें शहर में बड़ी लाइन क्रासिंग के पास एक दुकान से लिया गया काजू की बर्फी का नमूना जांच में फेल हो गया है। इसमें फैट की मात्रा बेहद कम पाई गई है। वहीं भगवानपुर व दरियाबाद के दो व्यक्तियों से लिए गए दूध के नमूने भी जांच में फेल हो गए। इनमें भी फैट की मात्रा काफी कम पाई गई है। आलापुर के एक व्यक्ति से लिया गया नमकीन का नमूना भी जांच में फेल साबित हुआ है। नमकीन में मिला रंग खाने योग्य नहीं पाया गया।
विज्ञापन


उक्त नमूनों में मिलावट की पुष्टि होने के बाद एफएसडीए ने संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले भी कई नमूने जांच में फेल हो चुके हैं। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि काजू की बर्फी व दूध में फैट की मात्रा काफी कम मिली। नमकीन में मिलाया गया कलर खाने योग्य नहीं पाया गया है। संबंधिथ विक्रेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed