फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मतदाता सूची को लेकर दो दिन चलेगा विशेष अभियान

मतदाता सूची को लेकर दो दिन चलेगा विशेष अभियान

Thu, 21 Feb 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर दो दिन चलेगा विशेष अभियान
बाराबंकी। मतदात सूची में नाम बढ़वाने और संशोधित कराने के लिए दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। चुनाव आयोग से मिले आदेश के बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश में 23 और 24 फरवरी को मतदाता सूची संशोधन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदान वाले सभी विद्यालय खुले रहेंगे और पदाभिहीत अधिकारी और बूथ लेबल अफसर मौजूद रहकर आवेदकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


जिन विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं चल रही हैं वहां के प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्र के बाहर उपयुक्त स्थान पर पदाभिहीत अधिकारी और बीएलओ के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। इस दौरान न तो विद्यालय बंद रहेगा और न ही किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी। इसको लेकर संबंधित एसडीएम को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed