{"_id":"5bba4e91867a556846387c53","slug":"41538936465-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में जाएंगी गंजरिया की गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में जाएंगी गंजरिया की गाय
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की प्रदर्शनी में
जाएंगी गंजरिया की गाय
क्रासर
- गायों की अलग से की जा रही देखभाल
फोटो-13
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। लखनऊ के तेली बाग स्थित गन्ना शोध संस्थान में होने वाली राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में सात जिलों की गायों को शामिल किया जाना है। इसमें बाराबंकी के चक गंजरिया से जाने वाली गायों की अब अलग से देखभाल शुरू कर दी गई है।
जहांगीराबाद स्थित चक गंजरिया निबलेट फार्म को मिले पत्र में लखनऊ तेलीबाग में आयोजित पशु प्रदर्शनी में पांच गायों को लाने की बात कही गई है। आदेश मिलते ही फार्म की 10 साहीवाल गायों का चयन कर उनकी अलग से देखभाल कराई जा रही है। इन गायों में तीन बार चारा, चोकर समेत पौष्टिक आहार देकर इनकी तंदुरुस्ती सुधारी जा रही है। इनमें से पांच गायों को भेजा जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 26 से 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। बाराबंकी समेत प्रदेश के सरकारी फार्म बनारस, ललितपुर, झांसी, मेरठ, लखीमपुर, सीतापुर की गायों की प्रदर्शनी होगी। इस संबंध में गंजरिया पशुधन प्रक्षेत्र के अधीक्षक डॉ. मदनपाल ने बताया गायों की देखभाल कर उन्हें तैयार किया जा रहा है। 25 अक्तूबर को गायें भेजी जाएंगी।