{"_id":"5a13274c4f1c1b3c3d8b8ab2","slug":"41511204684-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली पाटने से रोकने पर चले ईंट, पत्थर, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली पाटने से रोकने पर चले ईंट, पत्थर, महिला घायल
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली पाटने से रोकने पर चले ईंट-पत्थर, महिला घायल
दरियाबाद(बाराबंकी)। नाली पाटने पर एतराज करने पर दंबगो ने ईंट, पत्थर चला दिये जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जख्मी महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
घटना थाना दरियाबाद के ग्राम इटोरा मे रविवार की रात हुई। यहां के रवि शंकर मिश्रा का आरोप है कि उनके घर के जल निकासी की नाली को गांव के ही सुनील ने रविवार को पाट कर बंद कर दिया था जिस पर रात में घर वापस होने पर एतराज किया तो आदर्श वाजपेई व किरन ने छत से ईंट पत्थर चला दिये जिससे अनीता मिश्रा घायल हो गई। रविवार की रात ही महिला को घायल अवस्था मे थाने पर ले जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर में आरोपी दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके घायल महिला को चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मथुरानगर पर भेज दिया। जहां से प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद महिला को सिर में गम्भीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवा कान्त त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज लिया गया है रात में ही आरोपी पक्ष ने बाद में घर घेर लेने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।