{"_id":"6150c0e18ebc3edae039f53b","slug":"400-farmers-of-the-district-participated-in-the-state-level-farmers-fair-barabanki-news-lko597411214","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय किसान मेले में शामिल हुए जिले के 400 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय किसान मेले में शामिल हुए जिले के 400 किसान
विज्ञापन
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित राज्य स्तरीय किसान मेला व वृहद प्रदर्शनी को लेकर जिले के किसानों में काफी उत्साह दिखा। ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध कराई गईं बसों से जिले के चार सौ से अधिक किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बसों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
किसानों को आधुनिक व उन्नतशील खेती का ज्ञान कराने के लिए सरकार की ओर से राज्य स्तरीय किसान मेले व प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में किया गया। उसमें जिले से 400 किसानों को प्रतिभाग करना था। इसे लेकर कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (आत्मा) योजना के तहत किसानों को कार्यक्रम स्थल तक भेजने का इंतजाम किया गया।
रविवार सुबह ब्लॉक मुख्यालयों पर किसानों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने व वापस लाने के लिए बसें पहुंच गईं। वहां पहले से मौजूद कृषि विभाग के बीटीएम व एटीएम ने किसानों को सुबह का नाश्ता कराने के बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही किसानों के पंजीकरण के साथ उन्हें लंच पैकेट भी मिला। इसको लेकर किसान काफी गदगद दिखे। उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि जिले से चार सौ से अधिक किसान राज्य स्तरीय किसान मेेले में शामिल हुए।