फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   40 roads will be brightened with Rs 25 crore, ten lakh will get benefit

Barabanki News: 25 करोड़ से चमकेगी 40 सड़कें, दस लाख को मिलेगा लाभ

Fri, 03 Nov 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
40 roads will be brightened with Rs 25 crore, ten lakh will get benefit
बाराबंकी। जिले की 40 प्रमुख सड़कों को करीब 25 करोड़ रुपए से चमकाया जाएगा। शासन ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त भी जारी हो गई है। इन 40 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी जिससे करीब 10 लाख लोगों का आवागमन सरल होगा।
विज्ञापन


जिले की छोटी बड़ी मिलाकर 400 से अधिक सड़कें बदहाल और जर्जर हैं। इनमें 40 प्रमुख सड़कें हैं जो कस्बा तहसीलों और विभिन्न गांवों को आपस में जोड़ती हैं। सालों से इनकी मरम्मत नहीं हुई है लेकिन अब इनकी सूरत बदलेगी। शासन ने बजट की व्यवस्था कर सड़कों की विशेष मरम्मत की स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के तीन खंड इन सड़कों की मरम्मत का बीड़ा उठाएंगे।
विज्ञापन




इन सड़कों का होगा कायाकल्प
रामनगर के रानीबाजार से ददौरा, कांप फतेहउल्लापुर होते हुए बरदरी डिग्री कॉलेज तक मार्ग की विशेष मरम्मत होगी। बनीकोडर ब्लॉक के अशरफपुर से अनार पट्टी बेलापुर मार्ग, पट्टी सैयद मार्ग, भिलवल मार्ग, सहावर लाही मार्ग, फिरोज़ाबाद मार्ग, सुबेहा शुकुलबाजार मार्ग से अहिरन पुरवा मार्ग, जमीन हुसैनाबाद मार्ग, शुकुल बाजार सुबेहा मार्ग से केराहनपुरवा मार्ग, जमीन हुसैनाबाद से कैथी मार्ग, नसीपुर मार्ग, उधवापुर पांडेयपुरवा वाया पिपरहा मार्ग, मोहना मार्ग, शाहपुर मुरारपुर से भुडेहरी मार्ग, बाजपुर मार्ग, अमसेरुवा टिकरिया मार्ग, सिद्धौर के डोमनगढ़हा से पंडरावा मार्ग, इब्राहिमाबाद से गोमती नदी पुल मार्ग, सिद्धौर से बिंदियामऊ शाकिंदपर होते हुए पंडरावा मार्ग, भानमऊ मार्ग से अबहीपुर मार्ग, देवा के कंजवारा मार्ग, बंकी तिंदोला मार्ग से फरिश्तीपुर होते हुए गदिया मार्ग, देवा में अहिरन छेरिया स्कूल से जवाहरपुर नहर पुलिया से होते हुए गोदहा मार्ग, मलूकपुर मार्ग, खिरिजपुर से इनायतपुर मार्ग, विनोबा से लोहजर होते हुए बूढ़नपुर मार्ग, देवा भयारा से बरबास मार्ग, सूरतगंज के इमामीपुर मार्ग, फतेहपुर सूरतगंज मार्ग से गुरसेल मार्ग, फतेहपुर में खैरा से मीननगर बेहटा मार्ग, चिरैयाघाट से बसुरा मार्ग भी इसमें शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिठवारा रालभारी से ककरहिया मार्ग, छेदा केसरई मार्ग, निंदूरा में महोलिया अमानीगंज मार्ग, जमुवा से गोडिया मार्ग, समरदा मार्ग, सूरतगंज में सरायगौरा मार्ग, लालपुर करौता से ठाकुरपुरवा मार्ग, रिछला से कसौंजा होते हुए मरौचा बसौली मार्ग, सूरतगंज में कंचनापुर मार्ग, अकोहरा मार्ग, अमोली कीरतपुर से गोसाईपुरवा होते हुए कुम्हरावा, बखारेपुरवा, नयापुरवा मार्ग की विशेष मरम्मत होगी। जबकि सफदरगंज बदोसराय मार्ग से सदेवा जाने वाले मार्ग का विस्तार किया जाएगा।

तीन दिन में शुरू होगा काम
सड़कों की विशेष मरम्मत को लेकर करीब 25 करोड़ का बजट मिला है। दो-तीन दिन के अंदर कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 10 लाख लोगों की राह आसान होगी।
- आरके राम, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed