फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3960 students will appear in the test survey examination

Barabanki News: परख सर्वेक्षण परीक्षा में शामिल होंगे 3960 विद्यार्थी

Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
3960 students will appear in the test survey examination
बाराबंकी। सीबीएसई के तत्वावधान में स्कूली बच्चों की सीखने की क्षमता जानने के लिए बुधवार को परख सर्वेक्षण 2024 परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके तहत इसमें हिस्सेदारी करने वाले स्कूलों की सूची तक को सार्वजनिक नहीं किया गया है। साथ ही परीक्षा में हिस्सेदारी करने वाले हर स्कूल के लिए फील्ड इंवेस्टीगेटर की तैनाती भी की गई है। इस परीक्षा में 122 स्कूलों के कक्षा तीन, छह व नौ के 3960 विद्यार्थी हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा के 54 और बेसिक शिक्षा के 68 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में संचालित होने वाली 132 कक्षाओं से 30-30 बच्चों का रैंडम चयन परीक्षा शुरू होने से पूर्व कर परीक्षा में शामिल किया जाएगा। ताकि बच्चों की वास्तविक क्षमता को सही तरह से परखा जा सके। इसके लिए हर स्कूल में कक्षावार फील्ड इंवेस्टीगेटर तैनात किया गया है। परीक्षा में हिस्सेदारी करने वाले सभी स्कूलों को परीक्षा तिथि पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले खोले जाने के निर्देश है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर फील्ड इंवेस्टीगेटर प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट के साथ विद्यालय पहुंचकर अपनी निगरानी में परीक्षा शुरू कराएंगे। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ एक डायट प्रवक्ता की ड्यूटी भी होगी। साथ ही सीबीएसई की ओर से गठित विशेष टीम भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की विश्वसनीयता को भी परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जीआईसी बाराबंकी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार यादव को इसका प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ नोडल प्रवक्ता जहीर अहमद, आनंद कुमार यादव, डीसी माध्यमिक अखिलेंद्र सिंह, डीसी बेसिक विनीता मिश्रा व कार्यालय सहायक आशीष वर्मा की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed