{"_id":"6679e41f3ffaf9604b0ed2b9","slug":"372-beneficiaries-will-get-approval-letter-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119426-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 372 लाभार्थियों को मिलेगा स्वीकृत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 372 लाभार्थियों को मिलेगा स्वीकृत पत्र
Tue, 25 Jun 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 372 लाभार्थियों को मंगलवार को ग्राम्यांचल कॉलेज में स्वीकृत पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद एक लाभार्थी के यहां भूमि पूजन कर मकान का निर्माण शुरू कराया जाएगा। नगर पंचायत हैदरगढ़ के 12 वार्डों में गरीब व आश्रयहीनों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से 372 आवास शासन से स्वीकृत हुए हैं।
अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया डूडा विभाग द्वारा मंगलवार को ग्राम्यांचल महाविद्यालय में कार्यक्रम कर रहा है। इसमें मुख्य अतिथि विधायक दिनेश रावत द्वारा सभी लाभार्थियों को पीएम आवास स्वीकृत पत्र दिया जाएगा। लिल्हौरा वार्ड के लाभार्थी श्यामू, ब्रम्हनान की सुनीता देवी, भटखेरा की पार्वती देवी में किसी एक लाभार्थी के यहां विधायक द्वारा भूमि पूजन कर नीव की ईंट रखी जाएगी।