{"_id":"660482182e87971f2c0fef60","slug":"362-complaints-and-suggestions-received-at-district-contact-center-barabanki-news-c-315-1-brp1007-114969-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला संपर्क केंद्र पर आईं 362 शिकायतें व सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला संपर्क केंद्र पर आईं 362 शिकायतें व सुझाव
Thu, 28 Mar 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में जिला संपर्क केंद्र सक्रिय है। इस केंद्र पर अब तक 362 शिकायतें व सुझाव अलग-अलग माध्यमों से प्राप्त हो चुके हैं, जिनके शत प्रतिशत निस्तारण का दावा किया जा रहा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर 1950 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कलेक्ट्रेट परिसर में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय की निगरानी में जिला संपर्क केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसमें मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के लिए 1950 के अलावा आचार संहिता उल्लंघन के लिए 05248-224404 शिकायत नंबर संचालित हो रहा है। अब तक यहां 362 शिकायतें व सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 1950 पर 36 शिकायतें व 262 सुझाव व अन्य प्रकरण आए हैं। एनजीएसपी पर ऑनलाइन 18 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। फिलहाल इन सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र के लोग शिकायतें दर्ज कराने में सबसे आगे हैं। यहां से 90 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इसी तरह जैदपुर से 53, दरियाबाद से 51, हैदरगढ़ से 42, रामनगर से 43 व कुर्सी से सबसे कम 37 प्रकरण सामने आ चुके हैं।