फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   34 more corona infected

34 और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
34 more corona infected
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 34 और पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के मामले भले ही रोज मिल रहे हों लेकिन पुलिस और प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं नजर आ रहा है। लोग सिर्फ बिना मास्क के ही नहीं घूम रहे हैं बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास नाकाफी साबित होता जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 34 और पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नौ मरीज आवास विकास में मिले हैं। इसके अलावा जीबी सिंह कॉलोनी में दो, महर्षिनगर में दो, संकल्प सिटी में दो, रामनगर के अमोली कीरत में दो, सिरौलीगौसपुर के किंतूर में दो, शहर में दो के अलावा नई बस्ती, मयूर विहार कॉलोनी, शांति पुरम, सिपाहिया देवा, हैदरगढ़ का ठाकुरद्वारा वार्ड, अमदहा, टिकैतनगर, बदोसरायं, गोदौरा, रामनगर, कोठी, तुरकानी, सूरतगंज के फूलपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इस तरह से कोरोना से कुल 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस तरह से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 290 तथा कंटेनमेंट जोन 126 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में जितनी तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उस पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। ये अलग बात है कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और चिकित्सकों की टीमें संक्रमितों के इलाके पर बराबर नजर रखे हुए हैं। इसके बाद भी मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कोरोना के मरीज तेजी से मिल रहे हैं इसके बाद भी व्यापारी से लेेकर आम जन तक गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद ज्यादातर दुकानें खुली रहीं जबकि एसडीएम सदर अभय पांडेय साप्ताहिक बंदी के बावत कई बार व्यापारियों को निर्देशित भी कर चुके हैं इसके बाद भी व्यापारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 34 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजकर सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें और कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed