फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   33 new corona pateint found

33 मिले संक्रमित, उपचार के बाद 71 मरीज स्वस्थ

Wed, 09 Feb 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
33 new corona pateint found
बाराबंकी। जिले में कोरोना के मामले बहुत तेजी के साथ कम हो रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 33 नए मरीज पाए गए। जबकि उपचार के बाद 71 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर महज 352 रह गई। वहीं जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 2010 लोगों की कोरोना जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में 33 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें कुतुलूपुर, बड़ेल, खांसी सरायं, सीएमओ ऑफिस, मूलीगंज, बलछठ, पूरेपींड, मानीपुर, जेठौती चेमरिया, सेदवां, श्याम नगर, लक्षमनपुर, भगवती नगर, शेखवापुर, नैपुराघाट, बलखेरा, दहिला, सादुल्लापुर, पैसापुर, त्रिलोकपुर, हथिया, मुुशकाबाद, पतुलुकी, सिदवाही, भिलवल, कुसुंभा, फतेहपुर, रजईपुर, भरदापुर पोखरा आदि के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि उपचार के बाद 71 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर अब 352 रह गई। वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 21 हजार 204 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि कोरोना के केस भले ही कम हो रहे हों लेकिन लापरवाही करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली खुराक नहीं ली है वह निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed