{"_id":"668c89e6bd2dbd922d058898","slug":"324-voted-for-the-post-of-sabhasad-barabanki-news-c-315-1-brp1007-120179-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सभासद पद के लिए 324 ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सभासद पद के लिए 324 ने किया मतदान
Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर के एक वार्ड के सभासद की मृत्यु होने के बाद रिक्त हुई सीट पर सोमवार को मतदान हुआ। यहां पर 503 मतदाताओं में से 324 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
नगर पंचायत टिकैतनगर के वार्ड संख्या नौ के सभासद रहे महेश यज्ञसैनी का छह माह पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी। सोमवार को नगर पंचायत की इस सीट पर सभासद चुनने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में बने बहुद्देशीय हाल को मतदान केंद्र बनाया गया।
इस वार्ड में कुल 503 मतदाता हैं जिसके सापेक्ष 324 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां तीन प्रत्याशी मृतक सभासद महेश की पत्नी सीता देवी, विजय कुमार व धर्मराज चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को सिरौलीगौसपुर तहसील में मतगणना कराई जाएगी जिसके बाद वार्ड को नया सभासद मिलेगा।