{"_id":"673119c32c2ff9823004abca","slug":"32-ayushman-cards-made-in-jan-arogya-fair-barabanki-news-c-315-1-slko1012-127743-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जन आरोग्य मेले में बने 32 आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जन आरोग्य मेले में बने 32 आयुष्मान कार्ड
Mon, 11 Nov 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर पीएचसी में आयोजित जनआरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इस दौरान गंभीर पाए गए 12 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा पात्र पाए गए 32 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाए गए।
पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 3744 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1404, महिलाओं की संख्या 1382 तथा बच्चों की संख्या 958 रही। इस दौरान 106 मरीजों की कोरोना की जांच, 29 की हेपेटाइटिस बी और पांच की हेपेटाइटिस सी, 104 की मलेरिया और सात लोगों की डेंगू की जांच कराई गई लेकिन कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
इस दौरान बुखार के 291 मरीज आए। इसके अलावा नेत्र के 20, लिवर के 28, सांस के 385, गैस्ट्राे के 435, डायबिटीज के 204, त्वचा रोग के 490, संदिग्ध टीबी के सात और खून की कमी के 229 मरीज देखे गए।
विज्ञापन
वहीं पीएचसी त्रिलोकपुर दवा लेने आए रामपाल, हृदेश कुमार व नौमीलाल ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर पीएचसी पर दवा लेने आए थे जिस पर चिकित्सकों ने जांच कराकर दवाएं दी। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए 84 डॉक्टर और 243 कर्मचारी लगाए गए थे।