{"_id":"59c2b4974f1c1b21688b5ace","slug":"31505932439-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी पर फायर झोंक, लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी पर फायर झोंक, लाखों की लूट
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापारी पर फायर झोंक, लाखों की लूट
- व्यापारी की बाइक भी ले गए बदमाश
बाराबंकी। दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी पर फायर झोंक बदमाश लाखों रुपये की कीमत के सोने, चांदी के जेवरात व नकदी लूट ले गए। यही नहीं बदमाश व्यापारी की बाइक भी अपने साथ लेकर चले गए। वारदात के बाद बदमाशों के चुंगल से छूटे व्यापारी ने किसी तरह आस पास के लोगों के पास पहुंचकर पूरी व्यथा सुनाई जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करने के साथ लुटेरों की तलाश शुरू की है लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर कस्बा निवासी दुर्गेश सोनी की फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलौली में सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार रात करीब सवा आठ बजे दुकान बंद कर दुर्गेश बाइक से घर आ रहे थे। इस बीच देवा-फतेहपुर कोतवाली के बार्डर पर पड़ने वाले कल्यानी नदी पुल उसरावा के पास खड़े घात लगाए बदमाशों ने सराफा व्यापारी को रोक लिया। बदमाशों ने जब सराफा को लूटने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया जिस पर उसके ऊपर तमंचे की बट से हमला करने के साथ ही फायर झोंक दिया। हालांकि गोली व्यापारी के न लगने से वह बाल बाल बच गया। इस दौरान बदमाश व्यापारी के पास मौजूद बैग व उसकी बाइक लूटकर भाग गए। घटना के बाद डरा सहमा व्यापारी किसी तरह पास के गांव पहुंचा व लोगों को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि बैग में लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी थी। हालांकि कितनी रकम थी इस बात को व्यापारी भी नहीं बता पा रहा है। घटना के बाद देवा व फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पास क्षेत्र में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की है लेकिन उनका पता नहीं लग सका है।
बाक्स-
दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे सराफा व्यापारी के साथ लूट हुई है। कितनी रकम लूटी गई है इस बात की जानकारी व्यापारी भी नहीं दे पा रहा है। घटना देवा व फतेहपुर कोतवाली के बार्डर पर हुई है लेकिन घटनास्थल देवा क्षेत्र में है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
- दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी