{"_id":"644ac5ef4c30d5237201c294","slug":"31-candidates-of-president-and-106-candidates-of-member-left-the-field-barabanki-news-c-13-1-205299-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अध्यक्ष के 31 व सदस्य के 106 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अध्यक्ष के 31 व सदस्य के 106 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान
Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ सुबेहा नगर पंचायत में चेयरमैन पद के लिए भाजपा से बागी नामांकन वापस लेते आशी
नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए आठ के बीच होगा घमासान
1185 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, आज आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान नगर पालिका व 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 31 दावेदारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जबकि सदस्य पद से 106 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। अब अध्यक्ष पदों पर 121 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सदस्य के लिए 1064 के मध्य आगामी 11 मई को मुकाबला होगा। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
नगर पालिका नवाबगंज में भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव की पुत्रवधू अंकिता श्रीवास्तव के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार निशात फातिमा, सोनम, हसीना व अनीता गुप्ता ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अब यहां सिर्फ आठ उम्मीदवार ही बाकी हैं, जिनमें दो निर्दल हैं।
नगर पंचायत हैदरगढ़ में भाजपा के बागी प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के अलावा शीतम तिवारी व रीना ने अपना नामांकन वापस लिया। रामसनेहीघाट में भाजपा के बागी दीपक कुमार, इनकी पत्नी आरती वर्मा के साथ करुणेश व सीमा देवी ने मैदान छोड़ दिया। बेलहरा में भाजपा की बागी वंदना के साथ निर्दल खलीकुन, रेहाना, सफूरा खातून ने नामांकन वापस लिया। सुबेहा में बागी आशीष ने भी अपनी दावेदारी वापस ली।
विज्ञापन
इसके अलावा फतेहपुर में निगहत अफरोज, दीन मोहम्मद, एहसान आलम, अंशुल वर्मा, दरियाबाद में कैसर जहां, बंकी में तबस्सुम, जैदपुर में इस्लामुन, शाहीन, सबा अलीम, हुस्न आरा, सतरिख में मुमताज बेगम, सोहेल अहमद, सोनिया, रामनगर में निर्दल उम्मीदवार पंकज पाठक ने मैदान छोड़ दिया है। टिकैतनगर, देवा व सिद्धौर नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ।
-- -- -- -- -- -- -
बॉक्स
203 सदस्य पद पर 1064 के मध्य होगा मुकाबला
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के 29 वार्डों से 210 ने नामांकन किया था, जिनमें 23 ने नाम वापस ले लिया है। यहां अब 187 उम्मीदवार मैदान में हैं। 13 नगर पंचायतों में 175 पदों पर 974 ने नामांकन किया था, जिसमें से 11 नामांकन जांच में खारिज हो गए थे। शेष में 83 ने दावेदारी वापस ले ली है। देवा में एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 203 सीटों पर 1064 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नाम वापसी के बाद नगर पालिका नवाबगंज के प्रत्याशी
भाजपा- शशि (फोटो 6)
सपा- शीला सिंह (फोटो 7)
बसपा- श्वेता वर्मा (फोटो 12)
कांग्रेस- सुमन कांति सिंह (फोटो 11)
एआईएमआईएम- रेशमा परवीन (फोटो 13)
आप- सृष्टि नैंसी लाल (फोटो 8)
निर्दलीय- रजनी देवी (फोटो 28), रुबीना सुल्ताना (फोटो 20)।